फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजयुमो निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजयुमो के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक के मथुरा आगमन पर युवाओं ने जोरदार अगवानी की। महुअन टोल पर युवाओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के संग महानगर अध्यक्ष बरारी, टाउनशिप, औरंगाबाद, टैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, नए बस स्टैंड, महोली रोड होते हुए पुष्पांजलि उपवन जिला कार्यालय पहुंचा। इन मार्गों पर जगह-जगह महानगर अध्यक्ष का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष जिला कार्यालय पहुंचे तो यहां पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बधाई दी और पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में अभी से जुट जाने के लिए भी कहा। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ने युवाओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। कहा कि दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाया जाना प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है।
शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, पार्टी के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में 350 प्लस सीटें जिताने में भाजयुमो महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर महामंत्री राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी, सुनील चतुर्वेदी, चिंताहरण चतुर्वेदी, पवन हिंडौल, हेमंत कौशिक, पीयूष शर्मा, आदित्य आहूजा, गोविंद शर्मा, रोहित सिकरवार, धीरज शर्मा, अमित कर, राहुल राजावत, केके पचौरी, अखिल चौधरी, अभिषेक गर्ग, हरिवल्लभ, कुलदीप पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें