फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- जिसने देश को लूटा... उसे लौटाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है

Mon, 01 Apr 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह पहुंचे। उन्होंने जिले में लोकसभा चुनाव का माहौल भाजपा के अनुकूल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की रैली को भ्रष्टाचार के भाईचारे वाली रैली बताया।

विज्ञापन


उन्होंने शहर के गोविंद नगर स्थित होटल में प्रेसवार्ता की। कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन द्वारा एक सभा में प्रधानमंत्री मोदी पर अनर्गल आरोप लगाए गए थे। मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता ही उनका परिवार है। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है। 

उन्होंने कहा कि देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए ही प्रधानमंत्री लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है।
विज्ञापन


इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया, संयोजक डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, सह संयोजक मुकेश खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, विधानसभा संयोजक राजेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें