फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गांधीजी के बंदरों के समान है प्रदेश सरकार’

Mon, 14 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सरकार गांधीजी के तीन बंदरों के समान अंधी, बहरी और गूंगी सरकार है। इसके शासन में आज पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का।
विज्ञापन

 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविवार शाम हजारीमल सोमानी इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित आनंद लोक संस्था की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने आए थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के वर्तमान हालात किसी से छिपे नहीं है। प्रदेश में आज एक नहीं बल्कि तीन मुख्यमंत्री शासन कर रहे हैं। जनता से लेकर अधिकारी तक सभी परेशान हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने जैसा कर्म किया था वैसा परिणाम झेलना पड़ रहा है।

यदि स्थानीय पुलिस ने खत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी। मुख्यमंत्री द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ बनाने की मना करने पर कहा कि यह मांग कई सालों से अधिवक्ता और वादकारी कर रहे हैं।

समाज हित में हाईकोर्ट की खंडपीठ का निर्माण होना चाहिए। मेरठ में नकली दवाओं के कारोबार को रोकने में नाकाम साबित हो रही पुलिस पर कहा कि सपा के कुछ लोग ही प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार में शामिल हैं। इस कारण पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही।

ठाकुर बांकेबिहारी और विंध्यवासिनी देवी मंदिर के सरकार द्वारा अधिग्रहण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर बयान देकर शीघ्र स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। यदि सरकार ने हिंदू मंदिरों का अधिग्रहण किया तो भाजपा प्रदेश सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए बाध्य होगी।

किसी भी कीमत पर प्रदेश में हिंदू मंदिरों का अधिग्रहण सरकार द्वारा नहीं होने दिया जाएगा। वार्ता में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, सभासद विजय मिश्र, जितेंद्र वार्ष्णेय, भीमसेन अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, लकी पंडित, गोविंद बघेल, विनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें