फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 जोड़े बंधे दांपत्य बंधन में

Mon, 14 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद लोक संस्था की ओर से रविवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान में हुए इस आयोजन में संतों, समाजसेवियों और राजनीतिक लोगों की मौजूदगी में 109 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे।
विज्ञापन


वेदपाठी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के मध्य विवाह स्थल पर वर का कन्या पक्ष की महिलाओं ने टीका किया। इसके बाद वरमाला कार्यक्रमों में कन्याओं ने अपने-अपने वर को माला पहनाई।

आचार्य पंडित विष्णुकांत शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित समारोह में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित ब्रजमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से 109 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि कान्हा की नगरी में इस तरह का आयोजन अतुलनीय कार्य है। संस्थापक देवकुमार सराफ ने कहा कि वह और उनकी संस्था ब्रजवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है, वह ब्रज में ऐसा अस्पताल बनाना चाहते हैं जो कि बिना किसी लाभ के ब्रजवासियों की सेवा करे।

हाथरस सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि सेवा के इस प्रकल्प को आगे बढ़ाने की जरूरत है। महंत महेशानंद सरस्वती, बलराम बाबा, महंत फूलडोल बिहारीदास ने कहा कि ब्रजमंडल में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक सौहार्द, समरसता और परस्पर प्रेम का साक्षात उदाहरण साबित हुआ है।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, आचार्य ब्रदीश, शंभूचरण पाठक, मेघश्याम वार्ष्णेय, सपा नेता डा. अशोक अग्रवाल, राजकिशोर भारती, अखिलेश गौतम, रामकृष्ण शास्त्री, कृष्ण सरस, रामगोपाल शर्मा, धीरज शर्मा, राजीव शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

सहिष्णुता का सर्वोत्तम प्रतीक बना समारोह
वृंदावन। समारोह जातिगत व्यवस्था से इतर सवर्ण लोगों ने कन्यादान कर नई परंपरा की शुरुआत की। इसके बाद विवाह पढ़ रहे पंडित दक्षिणा लेने की जगह कन्यादान कर पुण्य के भागी बने।

सभी जोड़ों को एक समान घरेलू सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस भव्य आयोजन में कन्यादान करने वाले ब्राह्मणों ने दलित वधू का कन्यादान कर सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम संयोजक मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि पूरे देश में वर्तमान में जहां असहिष्णुता की बात कही जा रही है वहीं ब्रजमंडल में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का यह आयोजन सहिष्णुता का सर्वोत्तम प्रतीक बनकर समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा देने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि आज 109 वर और वधू पक्ष के हजारों लोगों के बीच सर्वसमाज के लोगों ने भी सहभागिता कर इस आयोजन को अभूतपूर्व बनाने में पूर्ण सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें