फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल: स्वाति सिंह

Tue, 08 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मथुरा में ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन किए। ठाकुरजी से प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की बने, इसकी प्रार्थना की। वह रविवार देर रात मथुरा आईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को द्वारिकाधीश के दर्शन के बाद उन्होंने डैंपियर नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का ब्रजभूमि आगमन पर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार पर हमला बोला।

कहा कि यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर ही कानून का राज स्थापित होगा। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को खुली चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश की किसी भी सामान्य सीट से चुनाव लड़कर देखें, मैं सामना करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन


महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा विपक्षी दलों को लग रहा है कि इस बार भाजपा सत्ता हासिल कर लेगी। इसकी बौखलाहट में अब तक एक-दूसरे को कोसने वाले फिर एक होने की बात कर रहे हैं। ये स्वार्थी हैं, लेकिन जनता इनका स्वार्थ जान चुकी है। इस मौके पर कल्पना गर्ग, संगीता खन्ना, सुषमा साहू अग्रवाल, लता अग्रवाल, तेजवीर सिंह, जनार्दन शर्मा, नरेंद्र सिकरवार, प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, सिद्धार्थ लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें