लेह लद्दाख में भारतीय सेना के जवानो की लाइफ
सेना का बड़ा भर्ती मेला आठ नवंबर (आज) से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन भर्ती के लिए 9,000 नौजवान दौड़ लगाएंगे। माना जा रहा है कि बीस हजार की अतिरिक्त भीड़ मथुरा में होगी। पुलिस ने भी सुरक्षा के लिहाज से चौकस इंतजाम किए हैं। पहले दिन मथुरा की मांट तहसील के युवाओं की दौड़ कराई जाएगी।
आठ से 19 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे सेना के भर्ती मेला में मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फीरोजाबाद, कासगंज और मैनपुरी के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए मौका दिया जाएगा। सबसे पहले मंगलवार को मथुरा की मांट तहसील के युवाओं को मौका मिलेगा।
सेना भर्ती मेला के निदेशक कर्नल श्रीकांत नारायण ने बताया कि रोजाना आठ से नौ हजार युवाओं के 200 के ग्रुप बनाकर दौड़ कराई जाएगी। युवाओं को तड़के तीन बजे सैन्य क्षेत्र में चंदनवन और बालाजीपुरम के बीच बने मैदान में ग्रुप टोकन वितरित किए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों के ग्रुप बनाकर ईगल ग्राउंड में ले जाकर दौड़ कराई जाएगी।
योद्धा मार्ग से निकाले जाएंगे असफल अभ्यर्थी
सेना भर्ती मेला में असफल होने वाले अभ्यर्थियों को ईगल ग्राउंड में दौड़ पूरी करने में असफल होने पर योद्धा मार्ग से निकाला जाएगा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
भर्ती मेला के बैनर, पोस्टर लगाए
सेना भर्ती मेला में आगरा और अलीगढ़ मंडल से आने वाले युवकों को ईगल ग्राउंड की जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही दौड़ पूरी न करने वाले युवकों को वापस उनके गृह जनपद और तहसील तक पहुंचाने के लिए 50 से अधिक रोडवेज बस का इंतजाम किया गया है। ये बसें योद्धा मार्ग से मिलेंगी।