कोसीकलां। प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रदेश में फिर से योगीजी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आ रही है। विपक्ष पूरी तरह से पस्त हो चुका है।
कोकिलावन स्थित शनिधाम में ७ करोड़ ४० लाख रुपए की लागत से शनिधाम परिक्रमा मार्ग का निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, आरओ सिस्टम व सोलर प्लांट के कार्य का शिलान्याश करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में चौधरी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफिया, आतंकी जैसी समस्याओं से ग्रसित था।
पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में प्रदेश की संस्कृति और विरासत समृद्ध हुई है। योगी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया हैं। प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, मंदिर के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, जानकीदास, निरंजन शर्मा, लख्मी चंद, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह आदि थे।