फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने कराए प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य: लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ रिकॉर्ड विकास कार्य होने के साथ कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री शनिवार को गांव फालैन में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास मार्ग के शिलान्यास एवं कामर एवं फालैन में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने शासनकाल में देश के हालात सुधारने के लिए कठोर निर्णय लिए। केंद्र सरकार किसान हितैषी सरकार है। पीएम मोदी ने किसान हितों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाएं चलाई हैं।
वरिष्ठ नेता धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किए जाने के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के अपने दावे पर सरकार खरी उतर रही है। फालैन में 1500 एवं कामर में एक हजार ग्रामीणों को मिस्ड कॉल के जरिए टोल फ्री नंबर के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, जुगन प्रधान, करतार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी बच्चू सिंह, कमल, कन्हैया, बिरेंद्र, सुनील, नवल, सुरेंद्र सिंह, करमवीर सिंह, प्रकाश, रणजीत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें