फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने से पहले सोच लें: मथुरा में बुजुर्ग के साथ कुछ ऐसा हुआ, अब हो रहा मदद करने का मलाल

Fri, 08 Dec 2023 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लिफ्ट देने से पहले सोच लें कि कहीं मदद के चक्कर में खुद के जीवन को खतरे में तो नहीं डाल रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया मथुरा में, जहां बुजुर्ग को अंजान युवक की मदद करना महंगा पड़ गया। 
मांगकर लूट ली बाइक
 
विज्ञापन
थाना मांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट में शादी समारोह से लौटते वक्त रास्ता भटकना और लिफ्ट देना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। दोनों युवक रुमाल सुंघाकर कर बुजुर्ग की बाइक, पर्स, अंगूठी व घड़ी लूट ले गए।
विज्ञापन


बलदेव थाना क्षेत्र के गांव दघेटा निवासी बुजुर्ग तेजपाल मंगलवार सुबह इगलास से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। कोहरा होने के कारण वे रास्ता भटक गए और कराहरी नहर के रास्ते पर पहुंच गए। सुरीर के कराहरी नहर पुल के समीप दो युवकों ने लिफ्ट मांगी तो तेजपाल ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। कुछ आगे चलने के बाद टैंटीगांव के पास बुजुर्ग को रुमाल सुंघा दिया। बुजुर्ग को जैसे है बेहोशी छाने लगी उसने बाइक रोकी। इसी बीच दोनों युवकों ने तेजपाल को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और बाइक पर्स, अंगूठी व घड़ी लेकर फरार हो गए।

राहगीरों ने बुजुर्ग को बेहोश पड़े देखा तो टैंटीगांव में एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मंगलवार शाम हल्का सा होश आया तो परिजनों को सूचना दी, इसके बाद परिजन तेजपाल को मथुरा अस्पताल में ले गए। यहां पूरी तरह होश में आने के बाद आज तेजपाल परिजनों के साथ मांट थाने पहुंचे। कार्यवाहक थाना प्रभारी शरद त्यागी ने पूरा वाकया सुनने के बाद कहा, घटना स्थल सुरीर थाने का है। इसके बाद तेजपाल परिजनों के साथ सुरीर थाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: जिसे पनाह दी वो निकला तांत्रिक, किसान की रिश्तेदार महिला को इश्क में फंसाया; फिर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें