फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 15 फरवरी तक की गई कम, कोहरे की दस्तक से पहले लिया ये फैसला

Fri, 08 Dec 2023 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। इसके साथ ही सुबह-सुबह कोहरे का असर भी सड़कों पर दिखने लगा है। घने कोहरे और धुंध की वजह से सड़क हादसे भी बढ़ जाते हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इन हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार सीमा को घटाने का आदेश दे दिया गया है। 
 
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी व कोहरे की शुरुआत होते ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम बरते जाना शुरू कर दिया है। आगामी 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार पर भी लगाम लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी की ओर से हल्के वाहनों को अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से चलने की अनुमति दी गई है। वहीं, भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। 15 फरवरी 2024 तक यह आदेश लागू रहेगा। अथॉरिटी की ओर से यह कदम हादसों को रोकने की दिशा में उठाया गया है। 

कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण पूर्व के वर्षों में कई मामले गंभीर हादसों के सामने आने के बाद यह आदेश जारी किया गया है। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों से अपील है कि वह रफ्तार की अधिकतम सीमा को ध्यान में रखते हुए ही वाहन चलाएं। कोहरे के दौरान दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: जिसे पनाह दी वो निकला तांत्रिक, किसान की रिश्तेदार महिला को इश्क में फंसाया; फिर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें