मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में भरतपुर रोड पर बाइक सवार बदमाश दंपती से 2.70 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशने का प्रयास किया लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मांट के नगला घूरे निवासी चौहान सिंह डीग से मकान बेचकर पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे थे। पैसों से भरा बैग पकड़कर उनकी पत्नी बाइक पर पीछे बैठी थीं। मंगलवार रात सात बजे वह जैसे ही हाईवे थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। जब तक दंपती ने शोर मचाया इससे पहले ही बदमाश वहां से भाग निकले। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।