फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जेसीबी लेकर आ रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के गांव बरहरा में बाइक सवार तीन हमलावरों ने जेसीबी लेकर आ रहे युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दोनों कंधों में लगी है। थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी, इंस्पेक्टर क्राइम राम जनम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव सेही निवासी नकुल अपने चचेरे भाई तेजवीर के साथ बरहरा स्थित देवी मंदिर पर मिट्टी को समतल करने के लिए गया था। शाम के समय वह गांव लौट रहा था तभी बाइक पर आए तीन लोगों ने मंदिर के गेट के सामने ही नकुल के ऊपर दो गोली चला दीं। गोली उसके दोनों कंधों में जाकर लगी। परिजन ने घायल नकुल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

नकुल के चचेरे भाई भूरा पहलवान ने बताया वह बरहरा स्थित देवी मंदिर से मिट्टी समतल करके लौट रहे थे। बरहरा निवासी युवक से नकुल का विवाद चल रहा है। उसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मारी है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें