फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो युवकों ने यमुना में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ (मथुरा)। अलग-अलग गांव के दो युवकों ने कस्बे के यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी हुई है। देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू अभियान देररात होने के कारण रोक दिया गया है। अब सुबह युवकों की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जटवारी निवासी लज्जाराम के पुत्र देशराज (26) ने बुधवार सुबह यमुना में छलांग लगा दी। परिजन की इसकी पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने गोताखोर बुलाकर युवक की यमुना में खोजबीन शुरू करा दी। मौके पर पहुंचे शेरगढ़ के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली की देशराज परिवार में कहासुनी होने के बाद घर में निकल आया था। बाद में उसने यमुना में छलांग लगा दी।
इससे पूर्व नौगाम निवासी बंगाली के बेटे बृजेश की मोटरसाइकिल और फोन भी यमुना किनारे शमशान घाट पर मिले हैं। बृजेश ने मंगलवार शाम अपने परिचित को फोन कर बताया था कि वह यमुना में कूदकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। उसकी बाइक और फोन यमुना किनारे शमशान घाट पर रखे हैं। परिजन की सूचना पर पुलिस भी बृजेश की तलाश में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें