फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के 25 लाख ले उड़े टप्पेबाज: 'वाहन से तेल गिर रहा', ऐसे दिया झांसा; नोटों से भरा बैग लेकर भाग गए शातिर

Mon, 20 Jul 2026 11:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में टप्पेबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। बाइक सवार शातिर कारोबारी के कर्मचारियों को झांसा देकर 25 लाख रुपये ले उड़े। पुलिस शातिर टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार टप्पेबाज प्लाईबोर्ड व्यापारी के तीन कर्मचारियों की कार से 25 लाख रुपये ले गए। वारदात सिम्स अस्पताल के सामने हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और टप्पेबाजों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने संदेह के आधार पर व्यापारी के तीनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




राधापुरम एस्टेट निवासी वरुण अग्रवाल का गोवर्धन रोड पर चंद्रिका प्लाईबोर्ड के नाम से शोरूम है। आगामी दिनों में उनके भाई नीलेश अग्रवाल की बेटी की शादी है। इसी के लिए उन्होंने चालक व दो कर्मचारियों को 25 लाख रुपयों से भरा बैग देते हुए गोविंद नगर निवासी साढ़ू नीलेश के घर पहुंचाने के लिए कहा। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कर्मचारी मेघश्याम, सुनील और चालक रमेश नीले रंग के बैग में 25 लाख रुपये रखकर कार से गोविंद नगर की ओर चल दिए।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिम्स अस्पताल के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने कार को रुकवा लिया। बाइक सवार टप्पेबाजों ने कार सवार कर्मचारियों से कहा कि वाहन से तेल गिर रहा है। इस पर चालक रमेश कार से नीचे उतरे और बोनट खोलकर जांच करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो टप्पेबाजों में से एक ने कार में आगे की सीट पर रखा 25 लाख रुपये से भरा बैग निकाला और बाइक पर सवार होकर भाग गए। किसी राहगीर ने कर्मचारियों को टप्पेबाजों द्वारा कार से बैग लेकर भागने की जानकारी दी तो कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने शोर मचाते हुए टप्पेबाजों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार राधावैली कॉलोनी की ओर भाग गए।

कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के खुलासे में एसओजी, सर्विलांस व थाने की टीम को लगाया गया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें