फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिहारीजी मंदिर में दर्शन के दौरान वृद्ध श्रद्धालु बेहोश, भर्ती

विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर के बाहर देखने को मिलीं। पुलिस और मंदिर प्रशासन को भीड़ नियंत्रण करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान भीड़ के दबाव में एक वृद्ध श्रद्धालु बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बिहार के पटना से 9 सदस्यीय श्रद्धालुओं का समूह दर्शन करने के लिए आया था। इसी दौरान दल में शामिल अशोक बागला (70) सुबह करीब 9 बजे ठाकुरजी के दर्शन कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक अचेत होकर गिर पड़े।

मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं ने तुरंत उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पुलिस और मंदिर प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि श्रद्धालु की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान धैर्य बनाए रखें, भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करने वाले लोग पर्याप्त सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें