फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मियों की आई शामत, एसएसपी के इस आदेश से छूटे पसीने...ये तस्वीर हुई वायरल

Mon, 16 Dec 2024 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एसएसपी मथुरा ने जब मोटी तोंद वाले पुलिस कर्मियों को देखा तो वे भड़क गए। एसएसपी ने उन्हें नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि वे खुद को फिट रखें, जिससे अपराधियों से कहीं अधिक फुर्तीले बन सकें।
 
विज्ञापन
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा पुलिस लाइन में परेड के दौरान कार्यालय और क्षेत्र में काम करने वाले पुलिसकर्मियों के बाहर निकले पेट देख एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने पहले तो फिट रहने के लिए लगातार कसरत करने की सलाह दी। इसके बाद सभी को साथ लेकर परेड ग्राउंड में दौड़ने लगे। एसएसपी को दौड़ता देख जो पुलिसकर्मी फिट थे वह भी दौड़ लगाने लगे।
विज्ञापन


पुलिस का प्रत्येक जवान फिट होना चाहिए। यही कारण है कि रोजाना ग्राउंड में परेड कराई जाती है। जिले के प्रत्येक थाना और चौकी से पुलिसकर्मी परेड ग्राउंड पहुंचते हैं और व्यायाम करते हैं। गत दिवस परेड के दौरान एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय अधीनस्थों के बाहर निकले पेट को देख भड़क गए। उन्होंने पहले तो सभी को बुलाकर व्यायाम करने की सलाह दी। इसके बाद अधीनस्थों का उत्साह बढ़ाने के लिए वह परेड ग्राउंड में दौड़ने लगे।

एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ ग्राउंड के दो चक्कर लगाए। इस दौरान कई अधिकारी ऐसे थे जिनकी पहले ही राउंड में सांस फूल गई। एसएसपी ने सामूहिक रूप से उन्हें रोजाना कसरत करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें