फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: युवक ने महिला के साथ की ऐसी हरकत...ग्रामीणों का खौल गया खून, बंधक बनाकर पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

Mon, 16 Dec 2024 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पड़ोस के गांव में रहने वाली महिला के साथ युवक की हरकत ने बवाल करा दिया। गांव के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। 

 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव महादेव नगला के युवक को मलिकपुर के ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इधर, पुलिस को सूचना मिली कि युवक को बंधक बना लिया है। बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने ले आई। दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि महादेव नगला निवासी युवक मलिकपुर गांव में अपने खेत में पानी लगा रखा था। खेत में रखी मलिकपुर की रहने वाले महिला की लकड़ी पानी के कारण गीली हो गई। इस पर महिला ने विरोध किया तो युवक की उससे कहासुनी हो गई। महिला ने परिजन को बताया तो परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लेकर खेत पर पहुंच गए और युवक की पिटाई लगा दी। इसके बाद उसे बंधक बना लिया।

पुलिस ने युवक और महिला समेत दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। यहां देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है बंधन नहीं बनाता है। दोनों पक्ष थाने में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें