फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ बड़ा अभियान, 77 हजार वसूले

Tue, 28 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पालीथिन
विज्ञापन
होलीगेट क्षेत्र में अचानक भारी पुलिस बल के साथ अफसरों की गाड़ियों को देख व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानों की ओर बढ़ते काफिले को देख दुकानदार शटर गिराकर भागने लगे। अफसरों ने दुकानदारों के पास पॉलिथीन मिलने पर सात दुकानदारों से 11-11 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन


प्रतिबंधित होने के बाद भी शहर में पॉलिथीन का धड़ल्ले उपयोग हो रहा है। मंगलवार को एडीएम वित्त रवीन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, डिप्टी कलक्टर सदानंद गुप्ता और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने भारी पुलिस बल के साथ होलीगेट क्षेत्र में दुकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान दुकानों से पांच बोरा पॉलिथीन बरामद की र्गइं। सात दुकानदारों पर 11-11 हजार का जुर्माना किया। इसमें कृष्णा डेयरी, जैन डेयरी, कालीचरन मिष्ठान भंडार, कालीचरन नमकीन वाला, भोला घी स्टोर, महाबनिया की दुकान शामिल हैं। जैन और कृष्णा डेयरी पर पहले भी जुर्माना हो चुका है। इसके अलावा एक ढकेल वाले से भी 200 रुपये जुर्माना वसूला गया। दो लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें