फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न के विरोध में भाकियू भानु का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। भारतीय किसान यूनियन भानु ने पुलिस उत्पीड़न को लेकर छिबरऊ मोड़ पर यमुना एक्सप्रेसवे के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाकियू भानु ने बलदेव पुलिस के उत्पीड़न की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस अधिकारियों से की थी। 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री को प्रेषित 10 सूत्री ज्ञापन में एसडीएम को दिया, कोई सुनवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआं ने कहा बलदेव पुलिस बदले की भावना से काम कर रही है। पुलिस ने संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, उसके साथ मारपीट, गाली गलौज, बेवजह हवालात में बंद किया, झूंठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर संगठन का नाम लेकर अपमानित किया।
इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सेे की गई तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय, पुलिस दवाब बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के घर दबिश दे रही है, परिजनों को धमका रही है। प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, जगदीश रावत ने कहा प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। धरनास्थल पर सीओ रविकांत पाराशर किसानों को मनाते रहे, लेकिन किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर किसान धरने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मंगलवार से प्रत्येक दिन पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। श्यामपाल सिंह, कुंतभोज रावत, रीतराम सिंह, राधेलाल, रामगोपाल सिकरवार, गिर्राज फौजदार, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपाल सिकरवार, महेंद्र राजपूत, कुशलपाल चौधरी, राकेश चौधरी, विक्रम चौधरी, भोला सिकरवार, रामेश्वर शर्मा, रविकांत तोमर, बलवीर तोमर, उदयवीर तोमर, तेजपाल तोमर, एमएल शर्मा, अनंतराम शर्मा, छगन लाल शर्मा, हरिपाल परिहार, रोहतान सिंह थे। अध्यक्षता नानिगा सिंह ने व संचालन देवेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें