फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथी दलों ने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वामपंथी पार्टियां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माकपा, भाकपा माले की ओर से पेट्रोल डीजल में बेतहाशा मूल्यवृद्धि किए जाने के विरोध में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। मांग की कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल करके आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि को तत्काल रोक लगाने और जमाखोरों के विरोध कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि पांच किलो की अपेक्षा 10 किलो अनाज के साथ खाद्य तेल दाल चीनी मसालों और चाय आदि की भोजन किट नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए। उत्तर प्रदेश में असंगठित मजदूरों खेत मजदूरों को तत्काल 5000 रुपये की प्रत्येक माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कमजोर वर्गों अल्पसंख्यकों पर होने वाले दमन पर रोक लगाई जाए। धरनास्थल से जिलाधिकारी कार्यालय पर संयुक्त प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
इस मौके पर गफ्फार अब्बास एडवोकेट, टिकेंद्र सिंह, नसीर शाह एडवोकेट, राकेश बघेल एडवोकेट, महावीर प्रसाद जैन, कामरेड राधा चौधरी, मनोज वर्मा, अशफाक याकूब शाह, रवि शर्मा, अमर सिंह, जब्बार अब्बास एडवोकेट, हेमलता विनीता मास्टर वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें