कोरोना से मारे गए लोगों की आत्मिक शांति को श्रीमद भागवत कथा करते आचार्य मृदुलकांत शास्त्री
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। आचार्य मृदुलकांत ने बताया कि संपूर्ण विश्व में जितने लोग कोरोना संक्रमण से दम तोड़ रहे हैं, उनका न तो ठीक से अंतिम संस्कार हो पा रहा है और न ही उनके धर्म के अनुसार अंतिम विधियां हो रही हैं।
इसी कारण मन में यह विचार आया कि सनातन धर्म के अनुसार श्रीमद्भागवतान् मुक्ति: सप्ताहं वाचनं कुरु इस सूत्र के अनुरूप इन समस्याओं के लिए श्रीमद्भागवत ही सर्वोत्तम श्रेयस्कर उपाय हैं। संपूर्ण विश्व के दिवंगत लोगों की मुक्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस शृंखला में श्री राधाकांत मंदिर से कथा का वाचन हो रहा है। कथा 26 अप्रैल से 25 मई तक निरंतर जारी रहेगी। संवाद