फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'औरंगजेब कभी महान नहीं...' ब्रज में बागेश्वर पीठाधीश्वर बोले- भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही लक्ष्य

Mon, 24 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मथुरा में बड़ा बयान दिया। मुगल शासक पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने वाला कभी महान नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने वृंदावन प्रवास के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचे। सबसे पहले वे अपने शिष्य के घर पहुंचे और एक दिन वहां रहने के बाद तटिया स्थान गए। जहां उन्होंने महाराज जी से मिलकर उनका स्वास्थ्य हाल जाना।
विज्ञापन



 

यहां कुछ समय व्यतीत करने के बाद वे मलूक पीठ पहुंचे और भागवत राजेंद्र दास महाराज से भेंट की। इसके बाद वे पुंडरीक गोस्वामी के आश्रम पहुंचे और उनसे भी मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि हिंदू सनातन संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले लोग खुद ही इस संकल्प में शामिल हों। इसी कारण वह लगातार हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी सुमन का ऐसा बयान, जिस पर छिड़ा संग्राम...पुतले फूंके; तहरीर दी
 
विज्ञापन

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही ब्रज क्षेत्र को मांस और मदिरा मुक्त करने के उद्देश्य से एक पदयात्रा शुरू की जाएगी। हालांकि यात्रा कब से शुरू होगी इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया। बोले, इसी साल यह यात्रा शुरू होगी। कुरुक्षेत्र में संतों पर हुए हमले की भी उन्होंने निंदा की और इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें -  UP News: राणा सांगा वाले बयान पर सपा सांसद कायम, बोले- तथ्य को नकार नहीं सकते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें