फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सेहरा बंधने से पहले सज गई अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवार वाले बेटे के सिर पर सेहरा बांधने की तैयारी कर रहे थे। शादी के लिए लड़की भी देख ली, लेकिन शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


एटा के जलेसर स्थित गांव नगवाई निवासी आकाश (19) पिछले काफी समय से महावन थाना क्षेत्र के गिर्राज दास की बगीची में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकले। महावन रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। युवक के पीछे दौड़ लगा रहे अन्य लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजन को जानकारी दे घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
चाचा देवेश ने बताया कि आकाश और उसके बड़े भाई विकास का रिश्ता हाथरस के सिकंदराराऊ में रहने वाली लड़कियों से हो गया है। जवान मौत से घर में कोहराम मचा है। दोनों भाई रमन मिष्ठान भंडार के यहां कारीगर थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें