फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से पहले निगम ने लावारिस कुत्तों को पकड़ा

विज्ञापन
ओमेक्स सिटी में कुत्तों को पकड़ती निगम की टीम।
विज्ञापन
मथुरा। जन्मोत्सव से पहले नगर निगम की टीम ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर लावारिस कुत्तों को पकड़ा है। निगम ने लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए यह अभियान शुरू किया है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


मंगलवार को निगम की टीम ने गोधुलि पुरम, ओमेक्स सिटी समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान 37 कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजा है। विशेष अभियान के तहत टीम ने अब तक 10 हजार से अधिक कुत्तों को पकड़ा है। सभी का एबीसी सेंटर में बंध्याकरण होगा और रैबीज वैक्सीनेशन किया जाएगा। निगम ने अपील की है कि स्थानीय लोग भी लावारिस कुत्तों से संबंधित कोई भी जानकारी नगर निगम को दें, ताकि उनको पकड़ा जा सके।

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान लगातार चलेगा। इसके अलावा पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। इसमें देसी कुत्तों का 100 रुपये एवं विदेशी कुत्तों का 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति कुत्तों को पालने के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराएगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें