फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, दो प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बीएड संयुक्त परीक्षा आयोजित को बैठक करते अधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा। रविवार को पांच केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में दोनों पालियों में 2483 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बैठक एडीएम (प्रशासन) अमरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. ललित गुप्ता ने परीक्षा आयोजित कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसमें पहुंचे सभी केंद्र प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारी को बताया गया। विवि के प्रतिनिधि ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, इसके साथ ही केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके लिए गेट पर ही सघन चेकिंग की जाएगी। परीक्षार्थी अपने साथ दो प्रवेश पत्र लेकर आएंगे, जिसमें से एक प्रवेश पत्र उन्हें केंद्र पर जमा करना होगा।

जिला समन्वयक प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को आयोजित कराने को लेकर सभी को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने पर्यवेक्षकों के दायित्व तथा केंद्र प्रभारी के दायित्व के बारे में बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा पूर्ण शुचिता के साथ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक तथा केंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें