फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Homeguard Bharti 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए बीटेक-बीएड डिग्री वाले भी लगाएंगे 'दौड़', इतने आए आवेदन

Sat, 03 Jan 2026 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती के पैटर्न पर हो रही होमगार्ड भर्ती के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। भर्ती के लिए दसवीं उत्तीर्ण युवाओं ने ही नहीं बल्कि बीएड, बीटेक समेत अन्य डिग्रीधारियों ने भी आवेदन कर लिखित और शारीरिक की तैयारी शुरू कर दी। जिले में 489 पदों के लिए करीब 10 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पहली बार होमगार्ड विभाग में स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती होने जा रही है। भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को सौंपी गई है। अब तक करीब 25 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। हर जिले के लिए पदों की संख्या निर्धारित है। मथुरा जिले के लिए 489 पद निर्धारित किए गए हैं। जिले के निवासी को ही आवेदन करने की अनुमति है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए वैसे तो दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं लेकिन बड़ी संख्या में आए आवेदन पत्रों में 12वीं, बीए, बीएसएसी, बीकॉम, एमए, बीएड, टीईटी, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और बीएससी नर्सिंग, एएनएम और बीटेक छात्र शामिल हैं। आवेदन के बाद युवाओं ने लिखित परीक्षा के साथ सुबह शाम दौड़ लगानी शुरू कर दी है।

जिले में 1228 होमगार्ड हैं तैनात
जिले में 1800 के सापेक्ष 1228 होमगार्ड तैनात हैं। जिनकी ड्यूटी यातायात, एमवीडीए, आरटीओ, जिला अस्पताल, सरकारी कार्यालय और सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा व अन्य जगह लगी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले को 489 और नए होमगार्ड मिल जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में इतने पद हैं आरक्षित-अनारक्षित
जिले को 489 पद आवंटित हुए हैं। इसमें 198 पद अनारक्षित हैं। वहीं 111 पद एससी-एसटी, 132 ओबीसी के पद शामिल हैं। जिला होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 तय की है। जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड के पदों भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिले को 489 पद आवंटित हुए हैं। वर्तमान में 1228 होमगार्ड तैनात हैं। नए पदों पर भर्ती के लिए डिग्रीधारियों ने भी आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें