फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फ्लैट में फंदे से लटका मिला बीबीए का छात्र..भाई के साथ रहता था, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 May 2025 10:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बीबीए छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह निजी विश्वविद्यालय में बीबीए का छात्र था। वृंदावन में भाई के साथ किराये के फ्लैट में रहता था। माैत की वजह तलाशने के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में छटीकरा मार्ग स्थित ओमेक्स सिटी में एक बीबीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दुष्यंत प्रताप सिंह (21 वर्ष) पुत्र योगेंद्र प्रताप सिंह निवासी कासगंज गांव जखेरा के रूप में हुई है। वह जीएलए यूनिवर्सिटी में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। 
विज्ञापन


दुष्यंत अपने भाई मयंक के साथ ओमेक्स सिटी में किराए के फ्लैट में रहता था। शुक्रवार रात जब मयंक घर आया तो उसने दुष्यंत को फंदे से लटका पाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
विज्ञापन

ओमेक्स चौकी प्रभारी अमित ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

पढ़ने में तो होशियार था दुष्यंत 
दुष्यंत के इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह है, यह अभी किसी के समझ नहीं आ रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना की जानकारी होते ही उसके कई दोस्त भी उसके घर पहुंच गए। पुलिस को दोस्तों ने बताया कि वह पढ़ने में तो होशियार था, लेकिन कुछ दिन से तनाव में लग रहा था। पूछने पर भी उसने कारण नहीं बताया। पुलिस उसके मोबाइल और सोशल मीडिया के अकाउंट को खंगाल रही है। आत्माहत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है, उसकी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें