फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जुमे की नमाज के बाद लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, मथुरा में भारतीय सेना के लिए मांगी गई दुआ

Sat, 10 May 2025 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच मथुरा में जुम्मे की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने भारतीय सेना की विजय के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए गए।
 
विज्ञापन
चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते मुस्लिम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से तनाव के बाद शुक्रवार को सकुशल नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने मस्जिद के बाहर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही नमाज के दौरान भारतीय सेना के लिए दुआ मांगी गई। हालांकि मस्जिदों के बाहर जश्न, विरोध-प्रदर्शन पर सावधानी बरतने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

 

चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज के दौरान युद्ध के समय सेना की जीत की दुआ मांगी। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर आते समय नमाजियों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही नमाजियों ने कहा है कि मुस्लिम समाज के लोग भारत की सेना के साथ खड़े हैं। नमाजियों ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का विरोध किया। कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय है। पड़ोसी देश को ऐसा जवाब मिलना चाहिए ताकि कोई और देश भारत की तरफ आंख उठाकर न देखे।

 

मोहम्मद दिलशाद का कहना है कि शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव तनवीर अहमद ने कहा है कि भारत की सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा है कि आज जुमे की नमाज में सभी मस्जिदों में नमाजियों ने अमन-चैन के साथ-साथ भारतीय सेना के विजयी होने की दुआ मांगी। संकट के समय में सरकार और सेना के साथ खड़े हैं। मस्जिद में भी सेना की विजयी होने की दुआ मांगी है। हमें अपनी सेना पर नाज है कि वह पड़ोसी देश को धूल चटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

मोहम्मद उमर कुरैशी के कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद है और रहेगा। पाकिस्तान की नापाक हरकत से मुस्लिम समाज व्यथित है। हालांकि हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। नमाज के दौरान सेना के जीत की दुआ मांगी है। वहीं डॉ. अबरार हुसैन ने बताया कि देशभर का मुस्लिम समाज भारतीय सेना के साथ खड़ा है। अगर जरूरत पड़ी तो समाज के लोग सीमा पर भी जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें