फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लाडली के जन्म की बेला में सजेगा बरसाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। जिस पावन घड़ी के इंतजार में भक्तों की आंखें बरसाना की ओर टिकी हैं, उस बेला में लाडली का धाम राधारानी के जयकारों से गूंजेगा। लाडली के जन्मोत्सव का साक्षी बनने और उनकी एक झलक पाने को देशभर से श्रद्धालु बरसाना पहुंचेंगे। आस्था के इस सैलाब से पहले प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने बरसाना पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां परखी।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। राधाष्टमी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई। भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल और जरूरी व्यवस्थाएं रखने पर चर्चा हुई। विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने बरसाना के प्रमुख मार्गों और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखी। भीड़ के संभावित दबाव वाले स्थानों पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी इंतजाम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि राधाष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना आएंगे। अधिकारी अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं और मौके पर व्यवस्थाओं पर नजर रखें। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी निर्धारित स्थानों पर मुस्तैदी से ड्यूटी करें और भीड़ के दबाव में संयम बनाए रखें। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रहे।
-
मंगला दर्शन के लिए मांगे पास
राधाष्टमी पर लाडली के जन्म के मंगला दर्शन के लिए बरसानावासियों ने पास की व्यवस्था की मांग भी उठाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बे के करीब 500 लोग रोजाना मंगला दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं। उनकी मांग है कि इन्हें पास के माध्यम से रंगीली गली से प्रवेश दिया जाए और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से पहले करीब साढ़े तीन बजे मंदिर में प्रवेश कराया जाए। हालांकि, इस व्यवस्था पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें