फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बमुश्किल किए दर्शन, बाहर आते ही बेहोश हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने जबलपुर से आई एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अत्यधिक भीड़ में महिला घंटों लाइन में खड़ी रही और दर्शन करने के बाद जब बाहर निकली तो राधा स्नेह बिहारी मंदिर जाने वाली गली में बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां आराम न मिलने पर उसे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में रैफर किया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

महिला जबलपुर की रहने वालीं सोनिया पत्नी दीपक राजपूत हैं। शुक्रवार को वह अपने परिजन के साथ दर्शन के लिए यहां आई थीं, लेकिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार और कार्तिक माह होने के कारण दूर दराज से लोग दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को मैनेज करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
हालांकि पुलिस ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर के मार्गों पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के दबाव के चलते हालात बिगड़ते चलते गए। विद्यापीठ और जुगलघाट मार्ग से मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को एक घंटे से अधिक समय लगा। जगह-जगह दमघोंटू स्थिति बनी रही और कई श्रद्धालु थककर सड़कों व गलियों के किनारे बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें