फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर: बैनामाें के बाद मकानों पर लिखा गया ठाकुरजी की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास कॉरिडोर निर्माण से पहले लोगों द्वारा ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के नाम की गई संपत्ति का चिन्हीकरण कर राजस्व विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब बैनामे के बाद मकानों पर ठाकुरजी की संपत्ति लिखना शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने एक दर्जन से अधिक मकानों पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की संपत्ति लिख दिया है।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए अब तक लोग 25 मकानों की ठाकुर बांकेबिहारी के नाम रजिस्ट्री कर चुके हैं। इसमें लगभग ढाई हजार वर्ग गज जमीन ठाकुरजी के नाम हो चुकी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम लेखपाल की देखरेख में मंदिर के आसपास सभी मकानों को चिह्नित कर उनकी दीवारों पर पहचान के लिए श्रीबांकेबिहारी की संपत्ति लिख रही है। पिछले दो दिन में 25 भवनों में से 12 भवनों पर यह अंकित कराया गया है। शेष भवनों को पर जल्द ही ठाकुरजी की संपत्ति की सार्वजनिक सूचना अंकित की जाएगी।
लेखपाल नरेंद्र नायक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कॉरिडोर निर्माण के लिए लोगों द्वारा ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के नाम अपने मकानों की की गई रजिस्ट्री के बाद उन पर ठाकुरजी की संपत्ति की सूचना अंकित की जा रही है ताकि संपत्ति की पहचान हो सके। इससे ध्वस्तीकरण एवं अन्य अग्रिम कारवाई में सहूलियत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें