फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित चुनाव ड्यूटी से बैंककर्मी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विधानसभा चुनाव में अनियमित तरीके से ड्यूटी लगाने के खिलाफ बैंककर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। उन्होंने नियम विरुद्घ लगाई गई चुनाव ड्यूटी को हटवाने के लिए एलडीएम तथा सीडीओ को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की कि जो बैंक अधिकारी ३१ जनवरी को रिटायर हो रहे हैं उनकी ड्यूटी हटाई जाए। इसके अलावा उन कर्मचारियों की भी ड्यूटी हटायी जाए जिनका रिटायरमेेंट छह महीने के अंदर हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद में लगभग तीन हजार बैंककर्मी हैं। चुनाव में ड्यूटी लगाने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने बैंकों से एक सूची मांगी थी। जिसमें कर्मचारियों अधिकारियों के नाम के अलावा उनकी रिटायरमेेंट की डेट भी मांगी थी ताकि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुक्रम में ड्यूटी लगाई जा सके।
इस संबंध में कुछ बैंककर्मियों द्वारा बृहस्पतिवार को सीडीओ को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एलडीएम ताराचंद चावला ने बताया कि उनको कुछ बैंक अधिकारियों ने इस प्रकार की शिकायत की है। उनकी शिकायत को उन्होंने शासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन

पांच दिन बैंक रहेंगे मौजूद
चुनाव ड्यूटी के कारण अधिकतर बैंक पांच दिन बंद रहेंगे। १० फरवरी को चुनाव है। इसके चलते ९ फरवरी से ही बैंककर्मियों को ड्यूुटी पर जाना होगा। जिसके चलते ९ फरवरी, १० फरवरी को चुनाव ड्यूटी के एक दिन बाद कर्मचारी आराम करेंगे। उसके बाद १२ फरवरी को शनिवार और फिर १३ फरवरी को रविवार रहेगा। एलडीएम ताराचंद चावला ने बताया कि इस दौरान वही बैंक खूल सकेंगी। क्योंकि चुनाव मेें महिला कर्मचारियोें की ड्यूटी नहीं लगी है जिनमें एक से अधिक महिला कर्मचारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें