फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पांच दिन के लिए बंद रहेंगी बैंक

Fri, 07 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
स्टेट बैंक शाखा में नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर बैंक से धनराशि निकालने या फिर किसी को भुगतान करने की सोच रहे हैं तो अब आप अगले पांच दिन तक ये कार्य नहीं कर सकेंगे। इस महीने के दूसरे शनिवार (आज) से पांच दिन के लिए बैंकिंग कार्य नहीं होगा। लगातार सरकारी छुट्टियों के चलते ये संयोग बना है। 
विज्ञापन


ये छुट्टियां आज से पड़ रही हैं। इसमें शनिवार को (माह का दूसरा शनिवार) बैकिंग कार्य नहीं होगा। रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। सोमवार को नवमी, मंगलवार को विजय दशमी और बुधवार को मुस्लिमों का ताजिया दफन त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगी। 

ऐसे में आम लोगों का हलाकान होना तय है। लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने के चलते एटीएम मशीनें खाली हो जाएंगी, वहीं आवश्यक कार्य वाले लोग भी खासे परेशान रहेंगे। इधर पांच दिन बंद रहने के चलते कारोबारी भी खासे परेशान होंगे।
विज्ञापन


त्योहारों के सीजन के चलते इस समय व्यापारी खासी खरीदफरोख्त कर रहे है। मथुरा में प्रतिदिन क्लीयरिंग हाउस में 300 करोड़ का भुगतान निकलता है। ऐसे में पांच दिन में 1500 करोड़ रुपये का भुगतान विलंब से होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें