तीन दिन बाद बैंक खुलने पर भी जब लोगों को नकदी न होने की बात कही गई तो भीड़ भड़क गई। सिंडीकेट बैंक शाखा के प्रबंधक को पीट डाला।
घटनाक्रम छाता के गांव खायरा का है। मंगलवार को बैंक शाखा के बाहर ग्रामीणों की कतार लगी थी। बैंक खुली तो सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक अभिमन्यु ने नकदी न होने की बात कही। इससे ग्रामीण गुस्से में आ गए। बताया गया कि एक ग्रामीण ने प्रबंधक के तमाचा मार दिया।
जवाब में बैंक प्रबंधक ने भी ग्रामीण के तमाचा मार दिया। इसके बाद एकत्रित ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधक की पिटाई कर डाली। पिटे प्रबंधक ने छाता कोतवाली में ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।