फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट मामले में पुलिस को छका रहा मास्टर माइंड सम्राट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में हुई लूट का मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर वारदात के तीन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने उसकी तलाश में आसपास के जनपदों में भी गाड़ियां दौड़ाईं मगर शातिर मास्टर माइंड चंगुल में नहीं फंस सका। जानकारी रहे कि बैंक लूट की योजना तैयार करने का काम मास्टर माइंड ने ही किया था। पुलिस के अनुसार वह वारदात में शामिल नहीं हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को थाना सदर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा से 21 लाख से अधिक का कैश चार बदमाशों ने लूटा। लूट के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई। दो दिन बाद लूट का खुलासा करते हुए महिला समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया, लेकिन मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर नहीं पकड़ा जा सका, जबकि पकड़े गए बदमाशों में सम्राट के दो भतीजे और बहन शामिल है।
वारदात के खुलासे के लिए एसओजी तथा क्राइम ब्रांच के अलावा दो पुलिस टीम और भी जुटी हैं। आईजी ए. सतीश गणेश ने बृहस्पतिवार को सम्राट गुर्जर पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया तथा उस जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीमों पर दबाव बनाए हैं।
विज्ञापन

राजस्थान में हैं शातिर के कई ठिकाने
बैंक लूट की वारदात के मुख्य आरोपी सम्राट गुर्जर के राजस्थान तथा सीमा से सटे क्षेत्र में कई ठिकाने हैं। इन ठिकानों पर पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है। यहां तक कि उससे जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया है। पुलिस उनसे मिली जानकारी के अनुसार लूट के मास्टर माइंड की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष सदर बाजार सत्यपाल देशवाल ने बताया कि पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें