फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की मांग पर बलदेव कट की प्रक्रिया हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। भाकियू की मांग पर यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव कट के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने जेपी ग्रुप से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में जिला प्रशासन से क्षेत्र के विकास के लिए बलदेव पर कट बनाने के लिए वार्ता हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने विकास प्राधिकरण नोएडा को अपना प्रस्ताव भेज दिया है। विकास प्राधिकरण नोएडा ने गंभीरता से इसे लेते हुए जेपी ग्रुप से तत्काल बलदेव कट के प्रस्ताव के लिए पत्र लिखा है। साथ ही पत्र की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर को भेजी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया बलदेव कट की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है। वृंदावन कुंभ से पूर्व बलदेव को कट मिल सकता है। विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों द्वारा इस कट को लेकर बैठक हुई थी। इसमें जेपी ग्रुप ने अपनी प्रक्रिया शुरू करने का सुझाव दिया है। दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा क्षेत्रवासियों को यह सुविधा दिलवाने के लिए वह प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें