मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में व्यापारी नेता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी राजन यादव की जमानत याचिका मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय की कोर्ट ने खारिज कर दी। इससे पूर्व योगेश यादव की जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि गायत्री विहार कॉलोनी स्थित मुक्तिधाम के पास 23 अप्रैल की रात को हेमेंद्र गर्ग की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में 25 अप्रैल को मिठाई विक्रेता राजन यादव, योगेश यादव और 26 अप्रैल को मुठभेड़ में राकेश जोशी, सादिल शाह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
हत्यारोपी राजन यादव ने 12 जून को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने पहली सुनवाई के लिए 13 जून की तारीख मुकर्रर की। इसके बाद एक जुलाई को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने राजन यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।