फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हत्या में राजस्थान के आप नेता की पत्नी व दो गैंगस्टर की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र में 25 अक्तूबर 2023 की रात राजस्थान के कुख्यात गिरधाला विक्की लाला गैंग के सदस्य विकास गर्ग की हत्या में श्रीगंगानगर जिले के आम आदमी पार्टी के नेता राजकुमार जोगी की पत्नी पूजा और कुख्यात झंडू गैंग के अमन पुंशी और रणमीत सिंह उर्फ राजन की जमानत अर्जी जिला जज की कोर्ट से सोमवार को खारिज हो गई।
विज्ञापन


यह तीनों जेल में निरुद्ध हैं। अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दाखिल की थी। डीजीसी फौजदारी शिवराम सिंह तरकर ने इसकी पुष्टि की।

विकास गर्ग (32) पुत्र पवन गर्ग निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान की हत्या राजस्थान के कुख्यात झंडू गैंग के सदस्य गैंगस्टर रणमीत सिंह उर्फ राजन पुत्र गुलाब सिंह निवासी जवाहर नगर, श्रीगंगानगर और उसके साथी अमन पुंशी पुत्र राकेश पुंशी निवासी कोतवाली, श्रीगंगानगर ने की थी। रणमीत सिंह उर्फ राजन व अमन पुंशी के गैंग का लीडर आकाश इन्दौरा है। इस गैंग के लीडर आकाश इन्दौरा द्वारा गिरधाला विक्की लाला गैंग के मुख्य लीडर विक्की लाला की हत्या कर दी थी।
मृतक विकास गर्ग उर्फ विक्की उर्फ दाना उर्फ कैप्टन भी विक्की लाला गैंग का सदस्य था। अभियुक्त रणमीत सिंह उर्फ राजन के संबंध आम आदमी पार्टी के नेता राजकुमार जोग की बेटी के साथ हैं। इधर, राजकुमार जोग की पत्नी पूजा मेहरा के संबंध विकास गर्ग के साथ थे। विकास के पास पूजा के कुछ वीडियो और फोटो थे। उसके जरिये पूजा को ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहा था। यह बात पूजा की बेटी को पता लगी। उसने अपने प्रेमी रणमीत सिंह के साथ साझा की। रणमीत सिंह ने पूजा मेहरा से मुलाकात की।
विज्ञापन

पूजा मेहरा ने उसके सामने शर्त रखी कि अगर वह विकास गर्ग की हत्या कर देगा तो वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ करा देगी। इस पर रणमीत सहमत हो गया। इधर, रणमीत की झंडू गैंग और विकास की विक्की लाला गैंग के बीच विक्की लाला की हत्या को लेकर गैंगवार भी चल रही थी। रणमीत अपने गैंग के साथी अमन पुंशी के साथ वृंदावन आया। यहां उसने 25 अक्तूबर 2023 की रात को विकास गर्ग की हत्या कर दी थी। विकास गर्ग की हत्या की पटकथा पूजा मेहरा ने रची थी। उसने विकास की हत्या कराकर उससे अपना बदला लिया था। दूसरा, विकास की हत्या में रणमीत को जेल भिजवाकर वह अपनी बेटी का उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें