गोवर्धन। श्री सिद्दी विनायक महाविद्यालय में आयोजित युवा प्रतिभा महोत्सव में बालक वर्ग के कबड्डी फाइनल मैच का रोमांचक आयोजन हुआ। मैच का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक नंद किशोर शर्मा एडवोकेट, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया।
बालक वर्ग कबड्डी का फाइनल बाबा पातीराम इंटर कॉलेज ने जीता। जबकि अडींग के दीनदयाल इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग टीम के अन्य मैचों में कुलदीपक पब्लिक गोवर्धन, रामचन्द्र इंटर कॉलेज, शांतनु बिहारी इंटर कॉलेज, दीनदयाल इंटर कॉलेज, वात्सल्य इंटर कॉलेज व अन्य दर्जनों टीमों के बीच जोरदार कांटे के मुकाबले हुए। आगुंतकों का स्वागत सचिव मधु शर्मा, सह निदेशक सतीश शर्मा, विपुल शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर किया। विधि विभागाध्यक्ष भारत उपाध्याय एडवोकेट ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। रेफरी की भूमिका पीटीआई दिलीप यादव ने निभाई।
कबड्डी प्रतियोगिता में मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर, बाबा खुशहाल दास इंटर कॉलेज, दीनदयाल इंटर कॉलेज, बाबा पातीराम इंटर कॉलेज, धानुका इंटर कॉलेज, गायत्री ग्लोबल इंटर कॉलेज, सीएस इंटर कॉलेज, एसपीएस इंटर कॉलेज, श्यामसुंदर बांके बिहारी इंटर कॉलेज, तिलक सिंह इंटर कॉलेज, एमबी इंटर कॉलेज, एमजीएस इंटर कॉलेज, ध्रुव पब्लिक स्कूल, शिवलाल शांतनु इंटर कॉलेज, राधा माधव इंटर कॉलेज, लॉर्ड कृष्ण इंटर कॉलेज, निबोधिता इंटर कॉलेज, रामचंद्र इंटर कॉलेज आदि दर्जनों टीमों ने प्रतिभा दिखाई।