फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रामरतन, सोनिया और अजय सिंह नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। झारखंड के रांची में 24 जनवरी से होने वाली 60वीं नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ी बृहस्पतिवार को रांची के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि 4 जनवरी को प्रदेश स्तरीय चयन के लिए झांसी में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ था। इसमें अंडर–20 की 8 किलोमीटर दौड़ में राम रतन ने स्वर्ण, सोनिया उपाध्याय ने 6 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। अजय सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर नेशनल क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए क्वॉलिफाई किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते तीनों का चयन नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ियों को एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. पदम सिंह कौन्तेय, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें