फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो भगवान का सेवक नहीं शैतान: पुजारी ने बच्चियों संग किया ऐसा कृत्य, CBI ने गिरफ्तार किया, तब पता चली हकीकत

Mon, 23 Jun 2025 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बाबा के वेश में जिस पुजारी का लोग सम्मान करते थे, उसकी करतूत सुन शर्म से आंखें झुक गईं। आरोपी ने  बालिकाओं के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। सीबीआई जांच से ग्रामीण सकते में हैं। 
 
विज्ञापन
संत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बालिकाओं के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले बाबा ने गांव के मंदिरों में पूजा पाठ कर गांव वालों का दिल जीता था। इसके बाद ही गांव के लोगों ने उसे एक मंदिर पर रहने की अनुमति दी थी। अब सीबीआई की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एक बाबा के वेश में उनके बीच एक शैतान रह रहा था।
विज्ञापन

 

जैंत थाना क्षेत्र के जिस गांव से सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार किया वह काफी बढ़ा है। करीब 25 हजार की आबादी वाले इस गांव में 8 हजार से अधिक मतदाता हैं। गांव बड़ा होने के चलते गांव में दो दर्जन से अधिक मोहल्ले हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रत्येक मोहल्ले में किसी न किसी देवी-देवता का मंदिर है।

इनमें गांव के लोग नियमित पूजा करने जाते हैं। करीब 15 साल पहले आरोपी बाबा कहीं से गांव में आया था। वह अलग-अलग मंदिरों में नियमित पूजा-पाठ करता था। नियमित मंदिरों में साफ-सफाई भी करता था। उसे देखकर लोगों को लगा कि वह भगवान का सेवक है। कुछ ही दिनों में उसने गांव वालों का विश्वास जीत लिया। इसके बाद स्थायी रूप से गांव के एक मंदिर पर रहने लगा।

ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा-वृंदावन रेल लाइन बंद होने से भड़का लोगों में आक्रोश, सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ प्रदर्शन


 

मंदिर में रहने के लिए भी बहुत अधिक जगह नहीं थी। एक छोटी सी कोठरी में बाबा का तखत पड़ा था और जरूरी सामान रहता था। बाकी मंदिर परिसर में दिन भर वह घूमता नजर आता था। विशेष तिथियों पर लोग बाबा को दान भी देते थे। किसी को उसके इरादों की कोई भनक नहीं थी। सीबीआई की कार्रवाई के बाद ग्रामीण सकते में हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि आखिर बाबा को पहचानने में उनसे इतना बड़ा धोखा कैसे हो गया।


ये भी पढ़ें -  International Yoga Day: मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने किया योग, बोलीं- शरीर को फिट रखने के लिए यह बहुत जरूरी


 
विज्ञापन

गांव में कभी नहीं सुनी बाबा की शिकायत
गांव में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अभी सीबीआई की कार्रवाई पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि बाबा के एक हाथ में कुछ परेशानी थी। वहीं उनकी एक आंख में भी दिक्कत थी। कभी भी किसी ने भी बाबा की शिकायत नहीं सुनी। ऐसे में वह कैसे ये बात मान लें कि बाबा ने इतना घिनौना काम किया है। सीबीआई द्वारा बाबा को ले जाने के बाद लोग उस मंदिर की तरफ जाने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें