फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की काउंसलिंग से वंचित रह गए मथुरा जिले के 14 कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से बीएड में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया से जनपद के 14 कॉलेज वंचित रह गए हैं। इसके खिलाफ गिर्राज महाराज कॉलेज की याचिका पर हाईकोर्ट ने दो दिन में संबंधित कॉलेजों को काउंसलिंग में शामिल करते हुए यहां प्रवेश सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने बीएड में प्रवेश की जिम्मेदारी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी को दी है। इस जिम्मेदारी के तहत यूनिवर्सिटी काउंसलिंग करा रही है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया के लिए डॉ. आंबेडकर विवि ने दो चरणों में बीएड के कॉलेजों की सूची भेजी थी, जिसमें से द्वितीय चरण में गई सूची के सभी कॉलेजों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया है। इसमें मथुरा जनपद के 14 कॉलेज शामिल हैं। काउंसलिंग में न होने के कारण इन कॉलेजों में प्रवेश भी नहीं हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा अमल न किए जाने के बाद गिर्राज महाराज कॉलेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी को काउंसलिंग में कॉलेजों को शामिल करने और प्रवेश सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें