मथुरा। कोरोना वायरस से लोगों की रक्षा करने में जुटे आयुष मंत्रालय अब आयुष संजीवनी एप लेकर आया है। मथुरा के आयुर्वेद विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इसके प्रचार-प्रसार के निर्देश मिले हैं।
एप में जहां आयुष मंत्रालय की सभी एडवायजरी हैं वहीं इसमें लोगों के सवाल-जवाब का भी प्रावधान किया गया है।
इन्हीं सवाल-जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है। लोग इस एप पर अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। आयुष मंत्रालय आयुष प्रणालियों के नैदानिक अध्ययन के माध्यम से कोरोना पर काम कर रहा है।
इन्हीं आयुर्वेद से जुड़ीं पद्धतियों पर क्लिनिकल रिसर्च स्टडीज और आयुष संजीवनी एप की शुरुआत की गई है। ये आयुष प्रभाव का भी आकलन कर रहा है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि संजीवनी एप का जिले में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।