फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी आयुषी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय आगरा मंडलीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जीटीएम ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी आयुषी कुमारी का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 24 सितंबर को आगरा के बेलनगंज स्थित श्री केदारनाथ सेकसरिया कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।
विज्ञापन

आयुषी सीनियर वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच गोविंद अग्रवाल ने बताया कि आयुषी मधुबन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट धारक हैं। वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। आयुषी के चयन पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश राठौड़, प्रीति सोलंकी और आरती भदौरिया ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें