फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंदिर मार्ग पर लगाए जाएंगे ऑटोमैटिक बैरियर और सीसी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां बैंकों के जरिए अब कमेटी मंदिर के विकास कार्यों का भी काम कराएगी। मंदिर और मंदिर मार्ग पर जगह जगह सीसी कैमरे लगवाए जाएंगे तो वहीं कई जगहों पर ऑटोमैटिक बैरियर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी अब मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर है। वह श्रद्धालुओं के हित में लगातार फैसले कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जज अशोक कुमार ने बैंक अधिकारियों संग बैठक की और साफ निर्देश दिए कि जितनी धनराशि खातों में जमा है, उसके अनुरूप ही ठाकुरजी की सेवा करनी है। इसके लिए बैंक प्रबंधक तैयार रहें।
अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बैठक में आए बैंक अधिकारियों से कहा गया है कि वह मंदिर मार्ग पर जगह जगह सीसी कैमरे लगवाएं। साथ कुछ जगहों पर ऑटोमैटिक बैरियर लगवा दें। अभी भीड़ को रस्सी का बैरियर बनाकर रोका जाता है। बैरियर के संचालन के लिए जो व्यवस्था होगी, वह की जाएगी। साथ ही बुजुर्गाें के लिए व्हीलचेयर मंगाई जाएं। वहीं पेयजल के लिए आरओ और बैठने के लिए जगह-जगह बैंच भी लगवाई जाएं। अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बैंक प्रबंधकों ने भी उन्हें भरोसा दिया है कि वह इन सभी कामों के लिए अपने उच्चाधिकारियों से बात करके इन व्यवस्थाओं पर काम करेंगे।
विज्ञापन

कमेटी दे चुकी है महत्वपूर्ण आदेश
बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष ने कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए थे। बैठक में कॉरिडोर के कामों के लिए पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया। यह समिति ही कॉरिडोर को लेकर आ रही परेशानियों पर विचार विमर्श करेगी। इसके अलावा रैलिंग व्यवस्था से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आए आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया था। इसके अलावा भोग प्रसाद के लिए हलवाई रखने और मंदिर के आय व्यय का रिकॉर्ड कमेटी को देने के आदेश दिए थे। बैठक के दौरान प्रबंधन मुनीश शर्मा के कार्य पर नाराजगी जाहिर की। मंदिर की बंद कोठरियों को लेकर भी प्रबंधक से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें