फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऑटो चालक ने लौटाया यात्री का रुपयों से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में गिरे यात्री के रुपयों से भरे बैग को ऑटो चालक ने वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया है। बैग में 50 हजार रुपये रखे थे। ऑटो चालक ने रुपये जीआरपी थाने में जमा करा दिए। थाना प्रभारी ने पीड़ित यात्री को रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

भरतपुर के कोठी शिव मंदिर के ब्रजनगर निवासी मदन मोहन पुत्र फूलचंद ने सोमवार की सुबह दिल्ली जाने के लिए जंक्शन पहुंचे थे। इस दौरान उनका छोटा बैग सर्कुलेटिंग एरिया में गिर गया। बैग गिरने का पता लगते ही मदन मोहन परेशान होने लगे। आसपास काफी बैग तलाश किया, लेकिन मिला नहीं। इसकी सूचना उन्होंने जीआरपी थाने को दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने उनसे बैग की पहचान और उसमें रखे सामान के बारे में पूछा। मदन मोहन ने बताया कि वह बिजली का सामान लेने दिल्ली जा रहे थे। बैग में 50 हजार रुपये की गड्डी रखी थी। बैग की पहचान और उसमें रखे सामान की पूरी जांच करने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम से मदन मोहन को बताया कि बैग थाने पर जमा है। यह सुनकर मदन मोहन की जान में जान आई। थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि उनका बैग सर्कुलेटिंग एरिया में टेम्पो स्टैंड के पास गिर गया था, जो ऑटो चालक शमरूद्दीन निवासी सुखदेव नगर सौंख रोड थाना कोतवाली को मिल गया था। ऑटो चालक शमरूद्दीन ने बैग को तत्काल थाने पर जमा करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें