फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मोहाली रोड पर लगाया जाम, बताई ये वजह...देखें वीडियो

Fri, 06 Dec 2024 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ऑटो और  ई-रिक्शा चालकों ने महोली रोड पर जाम लगा दिया। बताया गया है कि यहां हो रहे पुलिया निर्माण की वजह से जाम के हालात रहते हैं। ऐसे में इनको मुख्य मार्ग से दूर कर दिया गया, जिसकी वजह से सवारियां तक नहीं मिल पा रही हैं। 

 
विज्ञापन
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मोहाली रोड पर लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में महोली रोड मार्ग पर नया बस स्टैंड के समीप नगर निगम पुलिया का निर्माण करा रही है। इसके कारण रास्ता बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने महोली रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन




नया बस स्टैंड से महोली रोड होते हुए सैकड़ों का संख्या में प्रतिदिन वाहनों का आवागमन होता है। नगर निगम के पुलिया निर्माण के कारण रास्ता बंद कर दिया है। अब लोगों को कई किलोमीटर घूम कर आना पड़ रहा है। इसके साथ ही नए बस स्टैंड से महोली रोड होते हुए हाईवे जाने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को भी खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने अपने वाहन खड़े करने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। यदि वह मार्ग पर वाहन खड़े करके सवारी बिठाते हैं तो पुलिसकर्मी चालान काटने के साथ बदसलूकी भी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने महोली मार्ग पर जाम लगा दिया। ऑटो चालक रामवीर ने बताया कि हाईवे से लेकर बजरंग चौराहा तक तो मार्ग की चौड़ाई सही है, लेकिन आगे चलकर चौड़ाई कम है। वाहन खड़े करने में उन्हें काफी परेशानी होती है। दुकानदारों और पुलिस अभद्रता करती है। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें