फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 06 Dec 2024 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर सुबह के समय पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी मच गई।  जैसे ही लोगों को खबर लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त गांव सहार निवासी 45 वर्षीय  ललित कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजन अनुसार वह कई माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें