वृन्दावन में हार बार की तरह इस बार रात्रि दो बजे संत प्रेमानंद महाराज अपने श्री कृष्ण शरणम् आश्रम से निकले। मार्ग भी वही चुना जहां से पहले निकलते थे। लेकिन आज वहां का नजारा ही कुछ और रहा। जिस एनआरआई ग्रीन सोसाइटी ने विरोध किया था, उन्होंने दीप जलाकर स्वागत सत्कार किया और महाराज से अपनी गलती की माफी मांगी।