फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अश्लील इशारे का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र में भाई के यहां आई युवती को पड़ोस में रहने वाला एक युवक पहले फोन कर परेशान करने लगा। उसके बाद वह घर के सामने खड़े होकर अश्लील इशारे करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने घर में घुसकर मारपीट कर तमंचा दिखाते हुए भयभीत किया। पीड़िता ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह वह कुछ दिन पहले अपने भाई के यहां गर्मियों की छुट्टियों में रहने आईं हैं। भाई के पड़ोस में रहने वाला नामजद युवक पिछले कुछ दिनों से फोन कॉल कर परेशान कर रहा है। शनिवार सुबह आरोपी युवक अपने घर पर खड़े होकर अश्लील इशारे करने लगा।
जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी अपने भाई के साथ घर में घुस आया और मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुन भाई और भाभी मौके पर आईं तो आरोपियों ने उन्हें तमंचा दिखाते हुए डराया।सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें